Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के संस्थापक मनोहर शर्मा ने वर्तमान भाजपा सरकार व पूर्व में रही कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश व प्रदेश के लिए दोनों पार्टियों का शासनकाल दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। दोनों के शासनकाल में लगातार बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, जातिवाद व अपराधिक घटनाओं को बढ़ावा मिला है।

वहीं भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके शासनकाल में प्रशासनिक तानाशाही होने की वजह से राजनैतिक पार्टियों की रजिस्ट्रेशन आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टीे रोकने के साथ साथ लोकतंत्र का हनन करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि देश व प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है।

उन्होंने कहा कि इसलिए आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी का गठन किया गया ताकि भारत माँ व भारतीयों पर आंच आने से पहले ही रोकथाम की जा सके। आजकल कांग्रेस पार्टी मंहगाई को लेकर प्रदर्शन कर रही है।

जबकि कांग्रेसियों के शासनकाल में मंहगाई का यही हाल था और वहीं देश के वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी सत्ता पाने के लिए कांग्रेस शासनकाल में बेरोजगारी भ्रष्टाचार मंहगाई गरीबी का रोना रो रहे थे और अब आंखे मूंद कर बैठे हैं। आजकल गाय माता संरक्षण पर वोट मांगने वाली भाजपा चुप क्यों बैठी है।

जबकि आज गाय माता लंपी नामक बीमारी से लगातार मर रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा ने गाय माता के संरक्षण का फंड भी हजम कर लिया है।

वहीं प्रदेश में स्वास्थ सेवाएं व शिक्षा के क्षेत्र में न कोई सुधार हुआ और न ही प्रदेश में कार्यरत विभागों में कर्मचारियों की संख्या पूरी की गई। जिससे बेरोजगारी को बहुत ज्यादा बढ़ावा मिला है। भाजपा के नेताओं ने देश व प्रदेश का विकास करने की बजाए लगातार भ्रष्टाचार करके अपना विकास किया है।

मनोहर शर्मा ने कहा कि एक मौका आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के हिमाचली क्रांतिवीरों को देकर देखे हिमाचल की जनता के सपने अवश्य साकार होंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!