Spread the love

कुल्लू टूडे

दिल्ली

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख एल मंडाविया से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग फार्मा पार्क आवंटित करने के लिए केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश की विकासात्मक आवश्यकताओं को सदैव प्राथमिकता प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग फार्मा पार्क देश में फार्मा क्षेत्र को सुदृढ़ करने और प्रदेश में स्थानीय रोजगार को बढ़ावा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्थापित करने के लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!