Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पावटा सिलाई मार्ग पर तारूवाला के पास एक क्रेन द्वारा स्कूटी सवार महिला को कुचलने का मामला सामने आया है जिसमें स्कूटी सवार महिला ने पीजीआई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम एक महिला फिजियोथैरेपी करवाने स्कूटी पर सवार होकर गई थी। जहां क्रेन के साथ उसकी भयंकर टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि क्रेन चालक महिला को करीब 10 से 12 मीटर घसीटता हुआ ले गया।

हादसे के बाद महिला को पांवटा साहिब अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

डीएसपी वीर बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रेन और स्कूटी की टक्कर होने का मामला आया है।

जिसमें स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर क्रेन को कब्जे में ले लिया है।

मृतक महिला की पहचान ओम लता गुलाटी उम्र 49 साल निवासी भातवाली के तौर पर हुई है। जो सरकारी स्कूल में अंग्रेजी की प्रवक्ता थी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!