Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

नगर के डियारा सेक्टर में स्वर्गीय मास्टर संतराम चैहान के निवास पर उनके पुत्र राजेंद्र चैहान तथा फोरलेन इंजीनियर्स राजेश सोनकर, ज्योति सोनकर, काव्या, राजेश मुरगाई, सोलंकी, कुमार रमन भारद्वाज, हर्षित, नवीन, विवेक आदि द्वारा गणपति की स्थापना की गई थी, जिसे दस दिनों की विधिवत पूजा अर्चना के बाद बीते रोज सतलुज झील में विधिवत विधान के साथ विसर्जित किया गया।

यह जानकारी देते हुए आईजीएमसी से सेवानिवृत एवं समाजसेवी राजेंद्र चैहान ने बताया कि उतरी भारत में भी गणपति पूजन का कल्चर तीव्रता से बढ़ रहा है। इसी आश्य के तहत दस दिनों तक गणेश भगवान जी की स्थापना की गई थी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान भजन गायिका विजय लक्ष्मी, पारूल द्वारा गणेश भगवान जी के सुंदर भजन गाए गए तथा बाद में प्रसाद वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!