Spread the love

कुल्लू टूडे

बंजार

जिला कुल्लू की बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत आते बटाहड़ के सरटू गांव में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। जिसमें नगदी सहित लाखों का नुकसान हुआ बताया जा रहा है।

हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन वह आग पर काबू पाने में सफल नहीं हो पाए।

बताया जा रहा है कि यह मकान जयपाल का है जो टेक्सी चलाने का काम करता है। जयपाल ने 5 लाख की नगदी घर में रखी थी। जो आग की भेंट चढ़ गई।

इस आगजनी की घटना में जयपाल का लगभग 15 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। घर में आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!