Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में आज अंतर महाविदयालयी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्राचार्य डॉ मनदीप शर्मा और शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका प्रोफेसर ज्योति ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रतिस्पर्धा में 41 टीमों ने भाग लिया जिसमे पुरुष वर्ग में 178 व महिला वर्ग में 120 प्रतिभागी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतिस्पर्धा आठ सितंबर को सुबह 7 बजे महाविद्यालय के खेल मैदान से शुरू हुई और सजला पुल से वापस महाविद्यालय में मैदान में दौड़ समाप्त हुई।

विश्वियादलय से आए अधिकारियों डॉ राजकुमार, डॉ कुलदीप, पी एसओ बलबीर, रमन शर्मा
सहायक प्रोफेसर सतीश कुमार और पवन कुमार ने प्रतियोगिता से संबंधित सभी जानकारियां संबंधित महाविद्यालयों से आए इंचार्ज व प्रतिभागी धावकों से शेयर की और दौड़ से पहले सभी को शुभकामनाएं देते हुए सुबह 7 बजे पहले दौर में पुरुष वर्ग को इस लंबी दौड़ के लिए हरी झंडी दी उसके बाद कुछ ही समय बाद महिला वर्ग के धावकों की दौड़ आरंभ करवाई।

इसके उपरांत 12 बजे शिक्षा व कला एवम संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस दौरान करवाई गई एकल दौड़ प्रतियोगिता में निकिता शर्मा, राजकीय महाविद्यालय ऊना प्रथम, तमन्ना, राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर द्वितीय और ज्योतिबाला, राजकीय महाविद्यालय अम्ब तृतीय स्थान पर रहीं।

महिला वर्ग में टीम के रूप में प्रथम स्थान पर आर.जी.एम जोगिंदर नगर 26 अंकों के साथ, दूसरे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की टीम 61 अंकों के साथ, तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय अम्ब 105 अंकों के साथ तथा चतुर्थ स्थान पर राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर 107 अंकों के साथ रही।

पुरुष वर्ग में एकल वर्ग में शेर सिंह रीजनल सेंटर धर्मशाला प्रथम स्थान पर, राजकीय महाविद्यालय ऊना के अभिषेक द्वितीय स्थान पर, राजकीय महाविद्यालय ऊना के ही मोहित तृतीय स्थान पर रहे।
पुरुष वर्ग में टीम के रूप में प्रथम स्थान पर राजकीय महाविद्यालय ऊना,द्वितीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय कुल्लू,तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय संग्राह और चतुर्थ स्थान पर राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर रहे।

इस अवसर पर मुख्यातिथि गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए हर प्रकार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं और वे निरंतर यह कोशिश कर रहे हैं कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ – साथ खेलकूद गतिविधियों में हर तरह की सुविधाएं दी जाएं।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में हरिपुर कॉलेज में स्नातकोत्तर वाणिज्य व शारीरिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त हिंदी विषय में एक अतिरिक्त पोस्ट दिए जाने की बात भी कही।

उन्होंने यह जानकारी देते हुए उझी घाटी के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही जगतसुख में शुरू किया जा रहे संस्कृत कॉलेज से यहां की नव पीढ़ी लाभान्वित होगी और साथ ही इस इलाके के विद्यार्थियों को अलग अलग तरह के विषयों में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर घर द्वार पर ही देने के लिए वे कटिबद्ध हैं।

इसी के साथ उन्होंने सभी पुरुस्कार प्राप्त करने वाले महाविद्यालयों को व प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए खेलकूद में अव्वल रहने का आवाह्न किया।

अंत में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर व संयोजक प्रोफेसर ज्योति बाला ने मुख्यातिथि और अन्य उपस्थित विश्वविद्यालय से आए अधिकारियों, प्राध्यापकों व प्रतिभागियों को बधाई दी और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!