Spread the love

कुल्लू टुडे

केलंग

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मद्देनजर अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों को आमजन के निरीक्षण के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लाहुल- सपीति नीरज कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 21(1) के प्रारूप 15 में पुनरीक्षण प्राधिकारी एवं अपीलीय प्राधिकारी द्वारा आदेशित परिवर्धन और शुद्धिकरण को प्रारूप नामावली में समाविष्ट करने के बाद शुद्ध की गई निर्वाचक नामावलियां संशोधनों की सूची के साथ अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं।

यह निर्वाचक नामावलियां आमजन के निरीक्षण के लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के कार्यालय में उपलब्ध रहेंगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!