Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।

शिक्षक दिवस का आरंभ दीप प्रज्वलित कर एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र के आगे पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर सभी अध्यापकों का स्वागत किया। तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यापकों के लिए विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिनमें से 1 मिनट गेम बहुत ही सराहनीय रही।

तदुपरांत सभी अध्यापकों ने भी शिक्षा को लेकर अपने विचार साझा किए तथा विद्यार्थियों की फरमाइश पर गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी।

अंत में प्रधानाचार्य डॉ शालिनी शर्मा द्वारा सभी अध्यापकों को शुभकामनाएं दी गई। तथा अध्यापकों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद किया गया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि अध्यापक अपना कर्तव्य निभा रहे हैं परंतु सभी अध्यापकों को स्व मूल्यांकन अवश्य करना चाहिए। तथा विद्यार्थी की जरूरत के हिसाब से अपने अध्यापन कौशल को परिवर्तित करते रहना चाहिए।

तदुपरांत उन्होंने अध्यापकों के लिए 1 घंटे की कार्यशाला का आयोजन किया तथा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन वृतांत पर भी विस्तृत चर्चा की l

Leave a Reply

error: Content is protected !!