Spread the love

विनोद महंत, कुल्लू टुडे

कुल्लू

काईस पंचायत के पूर्व प्रधान परस राम नेगी व पत्नी यूम देवी नेगी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर काईस गांव के लोग ढालपुर पहुंचे और एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि मंगलवार को कुल्लू कोर्ट परिसर में एक भाजपा के पदाधिकारी और काईस पंचायत के पूर्व प्रधान पति पत्नी के बीच मारपीट की घटना हुई थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था लिहाजा इस घटना ने बुधवार रात को नया मोड़ ले लिया जब इस मामले में शामिल पूर्व प्रधान परस राम व यूम देवी नेगी पर कुल्लू के छरूडू में जानलेवा हमला कर उनके टांग बाजू तोड़ दिए और सड़क के किनारे फेंक दिया।

लिहाजा इस घटना के विरोध में काइस पंचायत के लोग व पंचायत प्रतिनिधि आज घर पर पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय का घेराव किया।

इस दौरान प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के नेता भी शामिल थे जिन्होंने इस घटना का कड़ा विरोध किया है और हिमाचल प्रदेश सरकार को घेरा है उन्होंने पुलिस और सरकार को चेतावनी दी है कि अगर इस घटना में शामिल कथित आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो आने वाले समय में चक्का जाम किया जाएगा।

उधर पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी पुलिस ने कुछ लोगों को शक के आधार पर डिटेन किया है और उनसे पूछताछ चल रही है संभवत है शाम तक गिरफ्तारियां होंगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!