Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

आईटीआई परिसर बामटा में आज़ादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक देश मेरा मैं देश के लिए रहा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर जेएस वर्मा ने की ।इस दौरान लोगों को भारत की आजादी के विषय में अवगत करवाया।

ब्रिगेडियर जेएस वर्मा ने कहा आज समाज को पाश्चात्य सभ्यता की ओर आकर्षित न होकर भारतीय जीवन मूल्यों को अपना कर अपने जीवन में धारण कर अग्रसर रहना पड़ेगा। फिर वह दिन दूर नहीं जिस दिन भारत विश्व गुरु बनेगा।

आज पूरी दुनिया भारत द्वारा कोविड- महामारी में सराहनीय कार्यो से सीख ले रही है। कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को समाज द्वारा उत्तम वर्कर्स का दर्जा दिया गया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के आशा वर्कर,आंगनबाड़ी वर्कर्स, उत्तम वर्कर्स एवं क्षेत्र के पूर्व सैनिकों में नंदलाल चौधरी, देवनाथ राणा, अनंत राम जी और शमशेर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अक्षय एवं आसिफ द्वारा पहाड़ी एवं देशभक्ति गीतों से समा बांधा गया।

अंत में पंचायत के प्रधान विक्रम ठाकुर द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। इस आयोजन पर मैं मातृशक्ति ,बुजुर्ग व युवशक्ति उपस्थित भी रही।

अमृत महोत्सव समारोह समिति औद्योगिक क्षेत्र बस्ती के कार्यकर्ताओं में पारस विन्येंद्र शिवम दीप चंद शिव नड्डा शिवांश अक्षांश मनोज अनिल नितिन चिंटू योगेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!