Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

बीते दिन कुल्लू कोर्ट परिसर में हुए मारपीट मामले ने नया मोड़ ले लिया है। लेनदेन के मामले में पूर्व पंचायत प्रतिनिधि पत्नी पत्नी और जिला भाजपा के सह मीडिया प्रभारी के बीच में मारपीट हुई थी उस मामले में अब दूसरे पक्ष की तरफ से पूर्व पंचायत प्रतिनिधि पति पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार काईस पंचायत के पूर्व प्रतिनिधि पति पत्नी जब अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में दूसरे पक्ष के लोग घात लगाकर बैठे थे और छरूडु नामक स्थान पर उन्होंने पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के बहन को रोका और पति पत्नी दोनों की पिटाई कर दी।

पिटाई करने के बाद दोनों को सड़क के किनारे फेंक दिया।

इस दौरान राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उसके बाद स्थानीय लोगों व पुलिस ने दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहुंचाया।

जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

उधर पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि इस मामले में एएसपी कुल्लू को जांच का जिम्मा सौंपा गया है जिन्होंने घायल दोनों पति-पत्नी के बयान ले लिए हैं और घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!