Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर

उपायुक्त बिलासपुर पंकज रॉय ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मरीजों व उनके साथ आए परिजनों को शुद्व पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वाटर एटीएम स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा लोगों को दिन रात उपलब्ध रहेगी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के तय मानकों स्वरूप पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि 12 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किए जा रहे 50 बिस्तर वाले मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन का कार्य प्रगति पर है और के इसके लिए उपकरणों की खरीद करने की औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है।

अक्तूबर माह में आयोजित होंगी राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्टस स्पर्धाएं

उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए अक्तूबर माह में राष्ट्रीय स्तर की महिला एवं पुरूष वॉटर स्पोर्टस की स्पर्धा लुहणु मैदान में आयोजित की जा रही हैं। इन स्पर्धाओं में देश के लगभग 1000 महिला एवं पुरूषों के नौका दौड़ में भाग लेने की सम्भावना है। उन्होंने इसके सफल आयोजन के लिए बैठक में चर्चा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को इसकी तैयारियों के लिए निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि लुहणू मैदान सभी खेलों का केन्द्र बिन्दू है। इसके विकास व सौंदर्यकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को योजना बनाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त यहां हाई मास्क लाईट और सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी चर्चा की गई।

बिलासपुर शहर में बनेगा दादा दादी पार्क

उन्होंने कहा कि बिलासपुर शहर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगभग 4 लाख की लागत से दादा दादी पार्क विकसित किया जाएगा ताकि वरिष्ठ नागरिकों को स्वच्छ वातावरण के साथ व्यायाम और बातचीत के लिए बैठने की उचित सुविधा उपलब्ध हो पाएगी।

कूड़ा फैंकने के होट-स्पॉट चिन्ह्ति कर सफाई अभियान चलाएं

उन्होंने सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वो जिला में निरीक्षण कर कूड़ा फैंकने के होट-स्पॉट को चिन्ह्ति कर कूड़े को निष्पादन करने के लिए कार्य योजना तैयार करें। कूड़ा फैंकने वाले लोगों का पता लगाएं और उन्हें इसके लिए आगाह भी करें।

उपायुक्त ने सभी उपमण्ड़लाधिकारीयों (ना.) को उनके अधिकार क्षे़त्रों में सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को शीघ्र हटाने और प्रत्येक उपमड़ल में एक मक डमपिंग स्थल की पहचान करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!