कुल्लू टूडे
कुल्लू
दुर्गा वाहिनी कुल्लू की बहनों ने जिला संयोजक श्रुति कश्यप की अगुवाई में देश की रक्षा में तैनात सैनिकों की कलाई में राखी बांधकर रक्षा बंधन मनाया।
इसके साथ ही दुर्गा वाहिनी की बहनों ने कुल्लू जिला के आलाधकरियों को भी राखी बांधी।
दुर्गा वाहिनी कुल्लू की जिला संयोजक श्रुति ने कहा कि सीमाओं पर डटे रह कर हमारे देश के असंख्य भाई-बहनों की रक्षा में तत्पर है आईटीबीपी के हमारे सैनिक भाई न केवल बाह्य बल्कि आंतरिक सुरक्षा प्रदान कर देश में शांति का वातावरण बनाए रखने में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक भाई आपदा में भी बचाव व राहत के माध्यम से प्राथमिकता प्रदान करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सेवारत रहते हैं।
उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा का सच्चा श्रेय देश के सैनिकों को जाता है, जो सभी भावों से भरकर मातृ भूमि की रक्षा के लिए सदैव अग्रसर है।

