Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब 3 किलामीटर की दूरी पर स्थ्ति वैष्णों मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी वोल्वो बस में वीरवार दोपहर को अचानक आग लग गई। जिससे बस को काफी ज्यादा नुकसान हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक यह बस यहां पर लगभग डेढ़ साल से खड़ी थी।

बस में आग लगने की घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी और सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बस को काफी नुकसान हो चुका था अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में करीब तीन लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

अग्निशमन विभाग की टीम ने भड़कती आग पर भी काबू पा लिया है। बस में आग लगने से यहां कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!